बेतिया: चनपटिया में करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल रवि कुमार का ईलाज जारी

पश्चिम चंपारण के चनपटिया में अष्टयाम पूजा के दौरान नंगे बिजली तार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के चनपटिया से अजय चौबे की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Bettiah News: चनपटिया थाना क्षेत्र के खोरा गांव में गुरुवार शाम करंट लगने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

मृत बच्ची की पहचान प्रीति कुमारी (6) के रूप में हुई है, जबकि घायल उसका सगा भाई रवि कुमार (5) बताया गया है.

पूजा पंडाल के पास हुआ हादसा

मृत बच्ची के चाचा पंकज कुमार ने बताया कि पड़ोसी के घर अष्टयाम पूजा का आयोजन चल रहा था. इसी दौरान प्रीति और रवि पूजा पंडाल के पास पहुंचे.

उन्होंने बताया कि पंडाल में बल्ब जलाने के लिए नंगे बिजली तार दौड़ाए गए थे. दोनों भाई-बहन उसी तार की चपेट में आ गए.

करंट लगते ही प्रीति की मौके पर मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से झुलस गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

सीएचसी चनपटिया के चिकित्सक डॉ. नसीम अख्तर ने बताया कि परिजन बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

घायल रवि कुमार की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

अमित कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन