खेल में विवाद के कारण ढाह दी दीवाल, दबकर बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की मियापुर तिलंगही पंचायत के वार्ड नंबर 06 के ब्रह्म टोला गांव में सोमवार को शाम खेल के दौरान हुए विवाद में एक बच्चे की मौत हो गई.

विज्ञापन

बैरिया (पचं). थाना क्षेत्र की मियापुर तिलंगही पंचायत के वार्ड नंबर 06 के ब्रह्म टोला गांव में सोमवार को शाम खेल के दौरान हुए विवाद में एक बच्चे की मौत हो गई. आरोप है कि खेल के दौरान बच्चों ने पहले विवाद कर लिया. फिर एक जर्जर दीवाल को धक्का देकर ढाह दिया. उसमें दबकर गांव के ही फूलदेव उर्फ़ बागड़ पटेल के पुत्र पवन कुमार (48) की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गांव के चार बच्चे ब्रह्म टोला गांव में खेल रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर लिया. इस बीच एक बच्चे ने पास में स्थित जर्ज़र दीवाल को धक्का दे दिया. इससे दीवार ढह गयी. पवन उसकी चपेट में आ गया. पवन वहीं पर बेहोश हो गया. सूचना पर परिजन उसे उठा कर निजी क्लिनिक में ले गए. वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फूलदेव पटेल की दो संतानों में पवन छोटा था. आंगनबाड़ी में पढ़ने जाता था. थानाध्यक्ष एंजेश कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे मे जानकारी नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन