ePaper

वर्ष 2026 की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा से कुल नौ निर्धारित विषयों में वोकेशनल कोर्स चुने सकेंगे परीक्षार्थी

Updated at : 04 Jul 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ष 2026 की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा से कुल नौ निर्धारित विषयों में वोकेशनल कोर्स चुने सकेंगे परीक्षार्थी

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने बताया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कक्षा 9 में नामांकित छात्र छात्राओं को 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन से पूर्व वोकेशनल कोर्स में भी पढ़ाई करने का नया ऑप्शन दिया गया है.

विज्ञापन

बेतिया. जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने बताया है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कक्षा 9 में नामांकित छात्र छात्राओं को 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन से पूर्व वोकेशनल कोर्स में भी पढ़ाई करने का नया ऑप्शन दिया गया है. जो विद्यार्थी वोकेशनल कोर्स करना चाहते हैं, उनको रजिस्ट्रेशन के समय ही वोकेशनल कोर्स का चुनाव अनिवार्य रूप से कर लेना होगा. डीईओ ने बताया कि वर्ष 2026 की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने कोई भी विद्यार्थी टूरिज्म, ऑटोमोबाइल, रिटेल, रिटेल मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वैलनेस, टेलीकॉम एंड आईटी, आईटीआई ट्रेड के रूप में निर्धारित विषय का अपने आठवीं विषय के रूप में चयन कर सकते हैं. डीईओ श्री प्रवीण ने बताया कि बिहार स्कूल एक्जामिनेशन बोर्ड ने इस बार नौवीं कक्षा से ही वोकेशनल कोर्स पढ़ने का बच्चों को मौका दिया है. ऑनलाइन मोड में 14 जुलाई तक 2026 की मैट्रिक परीक्षा का रजिस्ट्रेशन बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा आयोजित 2026 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड में होगा और 14 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जाएगा.माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ कुमार अनुभव ने बताया कि फिलहाल कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को उक्त रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित शुल्क अपने स्कूल के माध्यम से हर हाल में 11 जुलाई तक में ही जमा करना अनिवार्य है. परीक्षार्थी के लिए अपना आधार नंबर रजिस्ट्रेशन में ही अंकित करना अनिवार्य बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अंकित विवरण के अनुसार ही स्टूडेंट का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा. इसलिए जरूरी है कि संबंधित छात्र छात्रा अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के दौरान ही सावधानी और सतर्कता बरतें. फॉर्म भरने के बाद उसे अपलोड करने से पहले दो बार बेहतर तरीके से पढ़ लें. रजिस्ट्रेशन की कॉलम 16 में अभ्यर्थी का आधार नंबर अंकित किया जाएगा और यदि अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड नहीं है तो कॉलम 17 में इसकी घोषणा करनी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन