ePaper

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत

Updated at : 28 May 2024 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत

लौरिया बेतिया मुख्य पथ पर एनएच 727 मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

लौरिया. लौरिया बेतिया मुख्य पथ पर एनएच 727 मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं घटनास्थल से अज्ञात वाहन चालक ठोकर मारने के बाद अपनी गाड़ी लेकर फरार होने में सफल रहा. घटना की सूचना पर लौरिया पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजवाया.

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान शनिश्चरी ओपी थाने के दोनवार गांव निवासी महाजन साह के 40 वर्षीय पुत्र किरानी साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार किरानी साह कोई सामान खरीदने शनिचरी से लौरिया की तरफ आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन की ठोकर से इस हादसे का शिकार हो गया. इस घटना की सूचना पर किरानी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजवाया गया है और वाहन को चिन्हित किया जा रहा है. वहीं घटनास्थल से वाहन चालक अपने वाहन को लेकर फरार होने में सफल रहा है. पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. वहीं बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन