Bihar NDA: बिहार में एनडीए ने भरी हुंकार, पांच दलों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में 225 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :15 Jan 2025 5:23 PM
विज्ञापन
Bihar NDA Meeting

Bihar NDA Meeting

Bihar NDA: बिहार एनडीए के नेता राज्य की जनता को एकजुटता का संदेश देने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं. इस दौरान सभी दल के नेता लालू-राबड़ी पर जमकर हमला बोल रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar NDA: बिहार एनडीए में शामिल दलों की मिशन 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी की आगाज को लेकर बुधवार को बगहा के बबुई टोला खेल मैदान से चुनावी अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर एनडीए घटक दलों के पांचो प्रदेश अध्यक्ष , सांसद विधायक समेत जिले के वरीय नेता एक मंच पर उपस्थित रहे . सभी दलों के नेता ने अपने संबोधन में चट्टानी एकता को दिखाया. कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरते हुए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की हुंकार भरी. मंच पर मौजूद सभी दलों के नेता ‘जय एनडीए-तय एनडीए’ के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. बीते दिनों एनडीए में टूट के कयास लगाए जा रहे थे. उसपर इस नारे के साथ घटक दलों के नेताओं ने फिलहाल विराम लगा दिया है.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

एनडीए के सभी नेताओं ने अपने संबोधन से स्पष्ट कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव लडेंगे. इस कार्यक्रम में जिला प्रखंड के पंचायत स्तर के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. दरअसल, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 225 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करना था. सम्मेलन में करीब 5,000 पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

बीजेपी ने लालू-राबड़ी पर साधा जमकर निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने लालू-राबड़ी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब लालू के लाल-तेजस्वी को और उनकी बेटी मिसा भारती को नीतीश का प्यार नसीब होने वाला नहीं है . 2025 नीतीश कुमार के अध्यक्षता में चुनाव लड़ा जाएगा और एक बार फिर 2025 में बिहार में नीतीश की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में चुनावी साल में बदलेगा समीकरण, पशुपति पारस बोले- एनडीए के लोगों ने…

कौन-कौन रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार, वाल्मीकि नगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह, एमएलसी भीषम सहनी, बगहा विधायक राम सिंह,भागीरथी देवी ,जनक चमार , गणेश ठाकुर, राम रतन सिंह, जनार्दन ठाकुर, डॉ सुमित कुमार कुशवाहा, भाजपा भूपेंद्र नाथ तिवारी, हृदय दुबे, नंदकिशोर राम, जनार्दन शर्मा, राकेश सिंह, कार्यक्रम के संयोजक केशव चौबे, रितु जायसवाल,मनोज सिंह ,दीपू तिवारी, सुजीत सिंह, राहुल सिंह,प्रमोद प्रसाद, अनूप पांडेय, अंकित मिश्रा, सोनेंद्र तिवारी, अरविंद गुप्ता, मनोज सिंह, ओम निधि वत्स, दीपक सिंह, धनंजय यादव, आशुतोष मालवीय ,निजामुद्दीन अंसारी समेत पांचों दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: RJD New President: जल्द मिल सकता है राजद को नया अध्यक्ष, कई नामों पर नजर

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन