Bihar Crime News: बेतिया में आशिक से मिलकर भाभी ने ही करायी थी देवर की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Crime News: बेतिया में आशिक से मिलकर भाभी ने ही देवर की हत्या करायी थी. पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बेतिया. बिहार की बेतिया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर भाभी के प्यार में बाधा बनने की कीमत देवर को अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ी. पुलिस ने अभिनंदन हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. मामले में पुलिस मृतक अभिनंदन की भाभी, उसके आशिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि विगत 28 अक्तूबर को मझौलिया थाना क्षेत्र के बिसंभरपुर अहवहर शेख मार्ग पर हुए अभिनंदन हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. अभिनंदन की हत्या गोली मारकर की गई थी. गोली उसके भाभी के आशिक सुकेट पटेल ने मारी थी.

विज्ञापन

आशिक के साथ मिलकर भाभी ने करवाई थी हत्या

इस मामले में अभिनंदन की भाभी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नोनिया पांडेय टोला निवासी दीनानाथ दास की पत्नी मीना देवी (28), मझौलिया थाना क्षेत्र के प्रसोतीपुर निवासी सुकेट पटेल, मनीष कुमार व आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, एक कारतूस, एक खोखा, दो बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद की है. एसडीपीओ ने बताया कि अभिनंदन की हत्या उसकी भाभी ने अपने आशिक के साथ मिलकर करवाई थी. अभिनंदन अपने भाभी के प्यार में बाधा बन रहा था, जिसके कारण उसकी भाभी ने इस घटना को अंजाम दिलवाया.

Also Read: Bihar News: कैमूर पुलिस ने एंबुलेंस कंट्रोल ऑफिसर की हत्या का किया खुलासा, जानें अपराधियों ने क्यों मारी थी गोली

हत्या के बाद आरोपी हो गया था फरार

एसडीपीओ ने बताया कि मीना देवी के पति चंडीगढ़ रहकर काम करते हैं. मीना देवी का अवैध संबंध सुकेट पटेल से था. वह गवई रिश्ते में सुकेट की बुआ लगती है. इसकी जानकारी होने पर अभिनंदन इसका विरोध कर रहा था. इससे खफा होकर मीना देवी ने सुकेत पटेल से अभिनंदन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 28 अक्टूबर को अभिनंदन जब घर से निकला तो उसकी भाभी कभी अभिनंदन से तो कभी सुकेट से बात कर अभिनंदन के लोकेशन की पल-पल की जानकारी सुकेट को दे रही थी. इसके बाद सुकेट ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गोली मार अभिनंदन की हत्या कर दिया और फरार हो गया.

छापेमारी में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी

घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एक विशेष टीम गठित किया था. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा मझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, तकनीकी शाखा के रमेश कुमार शर्मा, ज्वाला कुमार सिंह, मझौलिया थाना के दारोगा मनिंद्र कुमार, मनोज कुमार, दीपक कुमार व कई सिपाही शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन