Bettiah News: सड़क हादसे में MLC के छोटे भाई जख्मी, ट्रक-कार में हुई जोरदार टक्कर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bettiah News: बेतिया में एनएच के पास ट्रक और कार की टक्कर में एमएलसी सौरभ के छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए शहर के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

Bettiah News: सड़क दुर्घटना में आरजेडी एमएलसी इंजीनियर सौरभ के छोटे भाई सुमित चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र के बेतिया-लौरिया एनएच स्थित छावनी ओवर ब्रिज का है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

ट्रक चालक मौके से फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुमित अपनी लग्जरी कार से शनिवार रात अपने घर जोकहां लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक से उनके कार की टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, सुमित कहां से आ रहे थे और कार में कितने लोग सवार थे इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी के साथ फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से ट्रक की पहचान में जुट गई है। 

थानाध्यक्ष का बयान

घटना को लेकर थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि छावनी ओवर ब्रिज पर ट्रक और कार की टक्कर में एमएलसी सौरभ के छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें शहर के ही एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, गाड़ी का एयरबैग खुलने की वजह से सुमित की जान बच गई। 

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन