Bettiah News: विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब, सास ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Bettiah News: दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। ऐसा मृतका की मां का आरोप है। सास ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Bettiah News:  थाना क्षेत्र की सिसवा सरैया गांव में पति अवधेश चौधरी पर अपनी पत्नी रीमा देवी की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप है. इस मामले को लेकर मृत रीमा देवी की मां गिरिजा देवी ने पुलिस को आवेदन सौंपते हुए अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप अपने दामाद पर लगाया है. आवेदन में बताया कि विगत 12 वर्ष पहले उन्होंने अपने लड़की रीमा देवी की शादी सिसवा सरिया निवासी पूरन चौधरी के पुत्र अवधेश चौधरी के साथ की थी. अवधेश चौधरी हमेशा उसकी लड़की के साथ मारपीट करता था एवं अपने मायके से रुपये पैसे की मांग के लिए प्रताड़ित करते रहता था. इस बात को लेकर करीब चार-पांच बार पंचायती भी हो चुकी है, लेकिन उसके आदत में कोई सुधार नहीं होता था. वह मजदूरी करके शराब पीता था एवं शराब का धंधा भी करता था. 

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी सूचना

इधर गिरजा देवी ने बताया है कि शुक्रवार की रात्रि उनका दामाद अवधेश चौधरी ने फोन करके बताया कि तुम्हारी लड़की की हत्या आज कर देंगे तो मैं इस बात को सीरियस नहीं लिया. मुझे लगा पहले की तरह झगड़ा झंझट किया होगा. इस बीच शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों द्वारा यह सूचना दी गयी कि तुम्हारी लड़की की हत्या करके शव को गायब कर दिया गया है. सूचना मिलते ही मृत रीना के मां गिरजा देवी एवं परिजन गांव में आए तो उनकी लड़की के घर पर कोई नहीं था ना तो उनकी बेटी थी और नहीं उनकी बेटी से बच्चे हैं. इनमें दो बेटा है तथा दो बेटी किसी भी व्यक्ति से मुलाकात नहीं हुआ. लोगों द्वारा बताया गया कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दिया गया है और शव को गायब कर दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन