Bettiah: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का एक्शन, खुदाबख्श से छावनी चौक तक चला अभियान

Updated:
विज्ञापन

जेसीबी से अतिक्रमण हटाते निगम कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया शहर की सड़कों को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. शहर के मुख्य मार्गों पर कार्रवाई करते हुए अवैध दुकानों और वाहनों को हटाया गया.

विज्ञापन

बेतिया: शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. निगम की टीम ने खुदाबख्श चौक से राज देवड़ी, राजगुरु चौक, टीके मुखर्जी चौक, द्वारदेवी चौक और उत्तरवारी पोखरा होते हुए छावनी चौक तक कार्रवाई की.

विज्ञापन

सड़क किनारे की दुकानें और सामान हटाये

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगायी गयीं अस्थायी दुकानों, रखे सामान और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया. निगम की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर किये गये अतिक्रमण को खाली कराया.

सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गयी.

जाम और दुर्घटना के खतरे को लेकर निगम सख्त

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग के कारण शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनती है. इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

अधिकारियों ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शहर में अभियान आगे भी जारी रहेगा.

निर्धारित स्थान पर वाहन लगाने की अपील

नगर निगम ने दुकानदारों और वाहन चालकों से निर्धारित स्थान पर ही वाहन लगाने तथा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है. साथ ही आम लोगों से भी अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया गया है, ताकि बेतिया को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें

नहर के पानी से खेत पटाने को लेकर खूनी संघर्ष, फरसा से हमले में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन