Bettiah News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की कार्रवाई, 1.83 लाख के गांजे के साथ नेपाली तस्कर धराया 

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiah News: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात भेड़िहरवा एसएसबी और पुरुषोत्तमपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से करीब 1.83 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है. यह कार्रवाई शनिवार शाम पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के तिलंगही बहुअरवा गांव के समीप चमरी माई स्थान के पास की गई. डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नेपाल के रास्ते बाइक से गांजा आने की गुप्त सूचना मिली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घेराबंदी कर पकड़ा गया तस्कर

सूचना के आधार पर पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी और एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट अविनाश पटेल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. सीमा के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह बाइक छोड़कर भागने लगा. जवानों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया. बाइक की सघन तलाशी लेने पर उसमें विशेष रूप से छुपाकर रखे गए वाटरप्रूफ पैकेट मिले, जिनमें 4 किलो 584 ग्राम गांजा भरा हुआ था.

नेपाल का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के सुहपुर निवासी हीरामन यादव के रूप में हुई है. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बीडीओ दीपक राम भी मौके पर पहुंचे. जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,83,360 रुपये आंकी गई है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बॉर्डर पर गश्त तेज कर दी गई है और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन