ePaper

विधिज्ञ संघ में उपाध्यक्ष पद पर अलाउद्दीन, केशव और वेद प्रकाश निर्वाचित

Updated at : 08 Jun 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
विधिज्ञ संघ में उपाध्यक्ष पद पर अलाउद्दीन, केशव और वेद प्रकाश निर्वाचित

जिला विधिज्ञ संघ के आम चुनाव के मतगणना के दूसरे दिन शनिवार की गिनती में उपाध्यक्ष पद के लिए अलाउद्दीन अहमद, केशव मिश्रा तथा वेद प्रकाश द्विवेदी को निर्वाचित घोषित किया गया है.

विज्ञापन

बेतिया. जिला विधिज्ञ संघ के आम चुनाव के मतगणना के दूसरे दिन शनिवार की गिनती में उपाध्यक्ष पद के लिए अलाउद्दीन अहमद, केशव मिश्रा तथा वेद प्रकाश द्विवेदी को निर्वाचित घोषित किया गया है. उपाध्यक्ष पद के तीन पदों के लिए हुए चुनाव में सर्वाधिक मत अलाउद्दीन अहमद को प्राप्त हुए. वहीं केशव मिश्रा ने जीत दर्ज की. उसके बाद तीसरे पद के लिए वेद प्रकाश द्विवेदी ने जीत हासिल किया. संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए अमृता आनंद, विनय तिवारी तथा रश्मि कुमारी को निर्वाचित घोषित किया गया. अमृता आनंद को 567 मत, विनय तिवारी को 412 मत तथा रश्मि कुमारी को 409 मत प्राप्त हुए हैं. सहायक सचिव के तीन पदों के लिए कंचन कुमारी, अभिषेक वर्मा और राजेश कुमार विजय घोषित किए गए हैं. कंचन कुमारी को सर्वाधिक 578 मत ,अभिषेक वर्मा को 478 मत तथा राजेश कुमार को 473 मत प्राप्त हुए हैं. अंकेक्षक के दो पदों के लिए राजेश कुमार और ललित किशोर को विजय घोषित किया गया है. चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार दुबे, मधुसूदन प्रसाद तथा प्रवेश चंद्र झा ने इसकी आधिकारिक घोषणा संयुक्त रूप से की. उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के सात सदस्यों के लिए मतगणना सोमवार को की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन