डीएम के जनता दरबार में 98 मामलों की हुई सुनवाई, कई का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार के जनता दरबार में डीएम दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना और कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया.

विज्ञापन

बेतिया. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार के जनता दरबार में डीएम दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना और कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया. साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. दरबार में 98 मामले आए, जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया. जनता दरबार में कई तरह के मामले आए, जिसमें आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं. जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें मोहन राम, रामायण महतो, सुभाष महतो, धरणीकांत तिवारी, हरेन्द्र प्रसाद, मुन्ना साह, अशोक कुमार गुप्ता, गिरधारी राम, आरती देवी, सुनीता गुप्ता, ब्रजेश प्रसाद, चम्पा देवी, अंबिका प्रसाद, फुलकली देवी, चंदन कुमार, प्रमोद पासवान, अवधेश पांडेय आदि के नाम शामिल हैं. मौके पर एडीएमराजीव कुमार सिंह, कुमार रविन्द्र, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, एसडीएम बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, बेबी कुमारी, डीपीआरओ रोचना माद्री, ओएसडी सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन