सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के नवलपुर बिन टोली गांव निवासी जितेंद्र मुखिया की मौत हो गई है.

विज्ञापन

योगापट्टी. प्रखंड के नवलपुर बिन टोली गांव निवासी जितेंद्र मुखिया की मौत हो गई है. बताया गया कि जितेंद्र मुखिया श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव स्थित अपने दूसरे मकान पर गये थे. गुरुवार की शाम वे अपने पड़ोसी के साथ पखनाहा बाजार मटन खरीदने जा रहे थे. करीब दो घंटे बीत जाने के बाद वें घर नहीं आये. इसी बीच सिरसिया मठिया गांव के पास उनके एक्सीडेंट होने की सूचना ग्रामीणों को मिली. सूचना पर 112 की गाड़ी भी पहुंचीं. हालांकि इस मामले में कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं हुई और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. अब इस मामले में जितेंद्र मुखिया की दो पत्नियों में से रंभा देवी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि इस मामले में अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन