ePaper

23 वर्षीय युवक ने किया विषपान, इलाज के क्रम में हुई मौत

Updated at : 14 May 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
23 वर्षीय युवक ने किया विषपान, इलाज के क्रम में हुई मौत

नगर के बनकटवा मोहल्ला में कतिपय कारणों से सोमवार की रात्रि में एक 23 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा खा लिया.

विज्ञापन

बगहा. नगर के बनकटवा मोहल्ला में कतिपय कारणों से सोमवार की रात्रि में एक 23 वर्षीय युवक ने कीटनाशक दवा खा लिया. युवक की स्थिति काफी नाजुक होते देख परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार यादव ने युवक की प्राथमिक इलाज आरंभ किया. इसी क्रम में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. चिकित्सक ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद युवक की मौत का खुलासा हो पाएगा. उन्होंने बताया कि मृत युवक की पहचान नगर के बनकटवा मोहल्ला निवासी लालबाबू माली के 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार माली के रूम में हुई है. हालांकि परिजन अभी कुछ बताने से परहेज करते हुए कीटनाशक पीने की बात कर रहे है. बता दें कि मृत युवक की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उससे एक करीब ढाई वर्ष की एक पुत्री है. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा. पुलिस इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है. वही मृतक के परिजन से गहन पूछताछ की जा रही है. वही शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन