पोखरा में डूबा 22 वर्षीय छात्र, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार के नजदीक स्थित शिव मंदिर के प्रांगण के जटाहवा पोखरा में बुधवार को शाम करीब चार बजे मलाही टोला वार्ड नंबर 2 निवासी मैनुद्दीन अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र इज़हारुल अंसारी डूब गया है.

विज्ञापन

बैरिया. थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार के नजदीक स्थित शिव मंदिर के प्रांगण के जटाहवा पोखरा में बुधवार को शाम करीब चार बजे मलाही टोला वार्ड नंबर 2 निवासी मैनुद्दीन अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र इज़हारुल अंसारी डूब गया है. ग्रामीणों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही है. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ईजहारुल और उसका मित्र पोखरा में नहा रहे थे. इधर बांध टूटने के कारण गंडक नदी का पानी पोखरा में आ रहा है और पानी का बहाव तेज था. इसके कारण वह उसमें डूब गया. ग्रामीणों द्वारा पोखरा में उसकी खोजबीन की जा रही है. बताते हैं कि ईजहारुल भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग का पढाई करता है. ईजहारुल दो भाई एक बहनों में सबसे बड़ा है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि युवक की डूबने की सूचना मिली है. पुलिस पदाधिकारी को वहां भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन