दीपावली में खिलौना वाली पिस्टल से 14 वर्षीय किशोर जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

पटखौली थाना क्षेत्र के डुमवलिया मोहल्ला में दीपावली के दिन कतिपय व्यक्ति द्वारा पटाखा छोड़ने के क्रम में खिलौने वाली पिस्टल से एक 14 वर्षीय किशोर को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बगहा. पटखौली थाना क्षेत्र के डुमवलिया मोहल्ला में दीपावली के दिन कतिपय व्यक्ति द्वारा पटाखा छोड़ने के क्रम में खिलौने वाली पिस्टल से एक 14 वर्षीय किशोर को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. बता दें कि खिलौना पिस्टल से चली गोली किशोर के गर्दन में फंस गयी और गर्दन के पास गहरा जख्म हो गया. जिसको देखते हुए परिजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां ड्यूटी में तैनात वरीय चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल ने घायल किशोर की प्राथमिक उपचार किया. वही किशोर की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि किशोर के गर्दन पर गहरा जख्म है. जिसे बेहतर इलाज की जरूरत है. उन्होंने बताया कि जख्मी किशोर की पहचान नगर के डुमवलिया मोहल्ला निवासी मो. ग्यासुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र आबिद हुसैन के रूप में हुई है. इस मामले में पटखौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से अभी आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन