Begusarai News : घर में पंखा ठीक कर रहे युवक की करेंट से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 10:40 PM
Begusarai News:थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में घर में पंखा ठीक करने के दौरान करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्व. बाला महतो के करीब 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है.
साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव में घर में पंखा ठीक करने के दौरान करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्व. बाला महतो के करीब 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घर में पंखा ठीक करने के दौरान वह बिजली के करेंट की चपेट में आ गया. जबतक परिजनों को इसकी जानकारी मिली और बिजली काट उसे बचाने का प्रयास किया गया तबतक वह बेहोश हो गया. घटना के बाद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने इसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. अजय दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था. छठ पूजा में प्रदेश से वापस घर आया था.
और दो तीन दिन बाद पुनः लौट कर जाने वाला था. मौत की खबर मिलते ही जदयू नेता अमर कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










