बेगूसराय : स्कूली छात्रों ने कर दिया एनएच 31 को जाम, स्कूल के रास्ते पर बन रहा है घर

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

साहेबपुरकमाल में स्कूल के रास्ते पर निर्माण कार्य से परेशान बच्चों और अभिभावकों ने एनएच-31 फोरलेन जाम कर दिया. करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहने के बाद प्रशासन के आश्वासन पर जाम हटाया गया.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के संदलपुर पंचायत के वार्ड-4 में स्थित प्राथमिक kविद्यालय का रास्ता अवरुद्ध होने से परेशान बच्चे एवं अभिभावकों ने गुरुवार को कुरहा ढाला के समीप एनएच-31 फोरलेन सड़क को जाम कर रोड पर आवागवन ठप कर दिया. सड़क जाम हो जाने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी क़तर लग गई और जाम स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण विद्यालय में पठन-पाठन ठप होने की स्थिति में सैकड़ों बच्चों ने ढ़ोल बजाते क़तारबद्ध होकर पैदल नारा लगाते कुरहा बाजार होते हुए एन एच पर पहुंचा और वहां भी सड़क पर कतार में खड़ा होकर जाम कर दिया. इस आंदोलन में बच्चे का अभिवावक और ग्रामीण भी साथ थे.

विद्यालय के सामने शुरू निर्माण कार्य | Prabhat Khabar Network
विद्यालय के सामने शुरू निर्माण कार्य | Prabhat Khabar Network

सड़क जाम कर रहे बच्चों ने बताया कि विद्यालय के मुख्य गेट के सामने भूस्वामी द्वारा मकान निर्माण कार्य शुरू कर दिया. जिससे विद्यालय में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है. आज ज़ब किसी तरह हमलोग विद्यालय पहुंचे तो भूस्वामी ने शोक्षकों और छात्रों को विद्यालय के अंदर जाने से रोक दिया. तब शिक्षकों ने तार का पेड़ के नीचे बैठाकर वर्ग संचालन शुरू किया. लेकिन वहां भी धूप की वजह से पढ़ाई नहीं हो सका. तब हमलोगों को छुट्टी दे दिया गया.

वहीं अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय आने जाने के लिए जो रास्ता है उसमे कुछ भूस्वामी रास्ता के लिए जमीन देने के लिए तैयार हैं, जबकि कुछ लोग रास्ता के लिए जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं. इस समस्या को लेकर बीडीओ, सीओ और एसडीओ को आवेदन भी दिया गया है. अधिकारी यहां पहुंचकर स्थिति का जायज़ा भी लिए हैं. अधिकारी के आने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है. इसलिए मजबूरन हमलोग सड़क पर उतरने पर मजबूर हो गए हैं.

बलिया के एक कार्यक्रम में शामिल सीओ ने आंदोलनकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. तब करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क को जाम से मुक्त किया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन