ePaper

Begusarai News : पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थल बदलने के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 05 Dec 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थल बदलने के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर बागर में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए पूर्व के चयनित स्थल को बदलने के खिलाफ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर बागर में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए पूर्व के चयनित स्थल को बदलने के खिलाफ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया.जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने नावकोठी सीओ एवं अधिकारियों के खिलाफ हसनपुर बागर पंचायत भवन पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अधिकारियों द्वारा स्थल चयन में धांधली व मनमानी के खिलाफ कड़ी नाराजगी जतायी.लोगों ने डीएम बेगूसराय से इस मुद्दे पर यथाशीघ्र संज्ञान लेने एवं यथोचत कार्रवाई करने की मांग की.मुखिया विजय पासवान सहित पंचायत समिति सदस्य इमरोज राणा एवं वार्ड सदस्य मो काशिफ,शकील अहमद ,हीरा देवी, रमेश साहनी, सिंह, रीना देवी, रौशन खातून, नेहा कुमारी,उतमा देवी,अफसरी खातुन एवं माले नेता अंजनी सिंह,सीपीएम के राम बालक सहनी,राजद के मो नाजिम,सीपीआई के मो नसीम,पूर्व पंसस आफताब आलम,भूमि दाता निसार आलम,पूर्व मुखिया हारून रसीद आदि ग्रामीणों का कहना था कि अंचल अधिकारी नावकोठी ने इस पंचायत में सरकार भवन निर्माण के लिये चयनित भूमि का प्रस्ताव उच्च अधिकारी को भेजा है वो सरकार के प्रस्तावित नियम के विरुद्ध है.जबकि इसको लेकर मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा से पारित कर स्थल चयन किया जाना था.पंचायत के पंचायत भवन के पास पर्याप्त भूमि राज्यपाल के नाम से उपलब्ध है.जबकि पूर्व मे अंचल प्रशासन द्वारा चयनित स्थल की मापी भी करायी गयी.पर कुछ ही दिनों के बाद सीओ व स्थानीय सक्षम पदाधिकारी ने ग्राम सभा से बिना अनुमोदन प्राप्त किये नियम को उलंघन कर चयनित स्थल को बदलकर पंचायत के अंतिम छोड़ सीमावर्ती गाँव चकमुजफ्फर के पास स्थल का निर्धारण किया है जो कि पंचायत की जनता के हक में कहीं से भी उचित व न्यायसंगत नहीं है.अंचल प्रशासन द्वारा वर्तमान में निर्धारित स्थल बिल्कुल ही सुनसान व पंचायत के अंतिम छोर पर है.यहां सरकार भवन बनने के बाद भी पंचायत के लाभुक सरकार की सुविधाओं से वंचित रह जायेंगे.सरकारी कर्मी से लेकर लाभुकों को वहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.जबकि मुखिया व भुमिदाताओं का कहना है की पूर्व में लिखी गयी पंचायत भवन की भूमि राज्यपाल के नाम से लिखी गयी हैं और शेष जमीन भी पंचायत सरकार भवन के लिए जरूरत पड़े तो राज्यपाल के नाम से पंचायत सरकार भवन के लिए लिखने को तैयार है वहीं ग्रामीणों का कहना हैं की अंचल अधिकारी व सक्षम अधिकारी ये सुनिश्चित करें. राजस्व ग्राम में हीं पंचायत सरकार भवन बने नहीं तो जनता उग्र आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन