रोमांचक मुकाबले में यूपी इलेवन ने सिलीगुड़ी को 2-1 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

सोमवार को राज कुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन दूसरा सेमीफाइनल मैच यूपी इलेवन और सिलीगुड़ी के बीच खेला गया.
बरौनी. सोमवार को राज कुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन दूसरा सेमीफाइनल मैच यूपी इलेवन और सिलीगुड़ी के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में यूपी एलेवन की टीम शुरू से ही हावी दिखी. जहां सिलीगुड़ी टीम के खिलाड़ियों पर थकावट हावी दिखा. मैच के फर्स्ट हाफ में यूपी टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 12 वाजिद अली खां ने मैच के 35 वां मिनट और 41 वां मिनट में अपनी टीम के लिए दो शानदार गोल किये और अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दिया. जिसके बाद मैच के सकेंड हाफ और अंतिम समय में सिलीगुड़ी टीम के जर्सी नंबर 07 राजा क्षेत्री ने 96 वां मिनट में अपनी टीम के लिए पहला और मैच का तीसरा गोल कर मैच में वापसी करने की कोशिश की. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और यूपी इलेवन की टीम ने सिलीगुड़ी टीम को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. कल मंगलवार को दोपहर दो बजे से दिल्ली और यूपी इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. इससे पूर्व मैच का विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि एपीएसएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो अमरेश शांडिल्य, थानाध्यक्ष विजय सहनी, डाॅ विजय कुमार, डाॅ रजनीकांत पोद्दार, डाॅ आरपी दास, डाॅ हेमंत कुमार, डाॅ मुकेश कुमार एवं आयोजन समिति सदस्य फुल कुमार चौधरी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. दूसरे सेमीफाइनल के इस मैच को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक एपीएसएम कॉलेज बरौनी के मैदान पर मौजूद थे. पूरे मैच में शानदार खेल प्रदर्शन करने के लिए सिलीगुड़ी टीम के गोलकीपर इलियास को आयोजन समिति ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया. वहीं पूरे मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में विरेन्द्र कुमार, सहायक रेफरी की भूमिका में मनीष कुमार, रौशन कुमार, राकेश कुमार गोलू एवं आनंद राज ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. मैच में बुलु रंग की जर्सी में यूपी इलेवन और लाल रंग की जर्सी में सिलीगुड़ी की टीम खेल रही थी. वहीं बिहार राज्य फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा नियुक्त आव्जर्बर संजीव कुमार मुन्ना मैदान के बाहर से खेल की तकनीक को देख रहे थे. बताते चलें कि राज्य कुमार मेमोरियल ऑल इंडिया सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट जो 28 जनवरी से 03 फरवरी को समाप्त होगा में एफसी कोलकता, आसनसोल, वेस्ट बंगाल, दिल्ली पंजाब, झारखंड, बिहार एलेवन और यूपी एलेवन देश की टाॅप आठ फुटबॉल क्लब की टीम बरौनी एपीएसएम कॉलेज के मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जिसमें 03 जनवरी मंगलवार को दिल्ली और यूपी इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा. वहीं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा एपीएसएम काॅलेज खेल मैदान का अपना अलग इतिहास है और बरौनी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेल का आयोजन हो चुका है. लेकिन बीच के दशक में ऐसे आयोजन पर विराम लग गया था. जिस परंपरा की शुरुआत समाजसेवी फुल कुमार चौधरी ने की है. वे बधाई के पात्र हैं. वक्ताओं ने कहा खेल हमें अनुशासित जीवन और स्वास्थ्य जीवन जीने की कला सिखता है. खेल हमें हार से सबक सिख कर जीत के प्रयास का सबक सिखलाती है. मैदान पर मो दानिश, निरंजन कुमार बौआ, आकाश कुमार, अरविंद रजक, साकेत कुमार, मो हैदर, राम कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी, श्याम मिलन, सुनील कुमार, मो इजराफिल छोटू एवं रूपेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




