पांच सूत्री मांगों को लेकर जिप सदस्यों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

Updated:
विज्ञापन

जिला परिषद बेगूसराय का धरना दूसरे दिन भी जिप कार्यालय में जारी रहा.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला परिषद बेगूसराय का धरना दूसरे दिन भी जिप कार्यालय में जारी रहा. इस संबंध में पूछने पर जिप क्षेत्र संख्या 35 के सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी आकाश चौधरी के साथ सभी पार्षद सदस्यों की लगभग डेढ़ घंटे तक पांच सूत्री हमारी मांगों को लेकर साकारात्मक वार्ता हुई. इस सकारात्मक वार्ता में हमारे जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ,जिला परिषद के सदस्यों में डिंपल कुमारी, रुबी कुमारी ,शिल्पी कुमारी ,नंदलाल राय, नीतीश कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार देव, चंदन कुमार ,घनश्याम राय ,जिप 32 के प्रतिनिधि राजीव सिंह, 25 के प्रतिनिधि राम विनय सिंह, 27 के प्रतिनिधि एक्टिंग सिंह, रौशन चौरसिया भी शामिल थे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक हम लोगों की पांच सूत्री बिंदु पर जो वार्ता डीडीसी के साथ हुई है. उसका लिखित प्रशासनिक आवेदन कार्यालय से नहीं निकल जाता है तब तक इस धरना को समाप्त नहीं किया जाएगा. हम लोग सभी पार्षद इस संबंध में शुक्रवार को धरना पर फिर बैठेंगे. इस धरना में जिप के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान और उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह भी समर्थन करते हुए कहा कि जो हमारे पार्षद सदस्य अंजनी कुमार सिंह का निर्णय आज हुआ है वही निर्णय मेरा भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन