ePaper

बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर अमर सेनानियों को किया याद

Updated at : 27 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर अमर सेनानियों को किया याद

प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी कर अमर सेनानी एवं संविधान निर्माता की जयकारा बुलंद किया. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख अनीता देवी,मनरेगा कार्यालय में पीओ श्रीकांत, बीआरसी में बीडीओ राहुल रंजन, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी,पीएचसी में डॉ राजीव रंजन चौधरी, पावर हाउस में विमल साहा,नावकोठी पंचायत भवन में मुखिया राष्ट्रपति कुमार, छतौना में मुखिया सुनैना देवी,पहसारा में मुखिया निभा देवी,महेशवाड़ा मुखिया अजय सहनी,पहसारा पूर्वी मुखिया दिनेश यादव,रजाकपुर में मुखिया श्वेता भारती,पंचायत सरकार भवन विष्णुपुर में मुखिया प्रभा देवी,समसा मुखिया अभिषेक कुमार पिंटू,हसनपुर बागर में मुखिया विजय पासवान ने तिरंगा फहराया.कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान,समसा मिडिल स्कूल में मनटुन महतो, बगरस बिशनपुर स्कूल में प्रिया रंजन कुमार,प्लस टू स्कूल समसा में प्रभारी हेड मास्टर प्रेम कुमार, सैदपुर माध्यमिक विद्यालय में अभिषेक आनंद, पंचायत भवन सैदपुर में सरपंच सारो देवी,डुमरिया में सरपंच रेखा देवी, समसा में सरपंच बाबू साहेब कुंवर,रजाकपुर मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक अशोक शर्मा,चक्का में शंभू महतो, डुमरिया में योगेन्द्र कुमार, नीरपुर में रणधीर कुमार, विष्णुपुर में ललन कुमार ने झंडे फहराये. पीरनगर पेट्रोल पंप पर जनार्दन महतो, सर्व मंगला विद्या विहार में राजन झा,जय मंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान पहसारा में रामाशीष सिंह, बीपीएस पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद कुमार, राइजिंग मून पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सुनील कुमार राय,एकलव्य पब्लिक स्कूल नावकोठी में डायरेक्टर राजेश कुमार, द्वारिका प्लेस नावकोठी में शिरोमणि देवी सहित अन्य ने सम्मान के साथ तिरंगा फहराया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन