बेगूसराय: कार्यक्रम में बोले-डीईओ शिक्षकों को विद्यालय व छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पित रहने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उदघाटन करते अतिथि  कार्यशाला में भाग लेते प्रतिभागी  | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई. शिक्षकों को छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और शोध परियोजनाएं तैयार करने के गुर सिखाए गए.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत जिलास्तरीय एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को बीपी इंटर स्कूल, बेगूसराय में किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य आयोजन समिति के संरक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद राय, जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ. सपना चौधरी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कामिनी कुमारी, शैक्षिक समन्वयक प्रो. संजय कुमार एवं पुरुषोत्तम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षक छात्रों के प्रति समर्पित रहना जरूरी

जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और समन्वय की भावना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित रहते हुए अपने ज्ञान का अधिकतम लाभ बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बाल विज्ञान कांग्रेस पूरी तरह शोध आधरित कार्यक्रम

डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने विज्ञान कांग्रेस और विज्ञान प्रदर्शनी के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस पूरी तरह शोध आधारित कार्यक्रम है, जिसमें मॉडल नहीं बल्कि शोध और वैज्ञानिक सोच का मूल्यांकन किया जाता है. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और खोजी प्रवृत्ति विकसित करने पर जोर दिया.

500 शोध परियोजनाएं तैयार करने का लक्ष्य

जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने बताया कि 23 से 25 अक्टूबर तक बेगूसराय के माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, उलाव में 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित होगी. उन्होंने जिले से कम-से-कम 500 शोध परियोजनाएं तैयार करने का लक्ष्य रखा. पूर्व प्राचार्य डॉ. सपना चौधरी ने शिक्षकों से अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया.

500 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

जिलास्तरीय कार्यशाला में जिले के लगभग 500 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। तकनीकी सत्र में "निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार" विषय के अंतर्गत पांच उप-विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को शोध परियोजना तैयार करने की प्रक्रिया और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के तरीके बताए गए।

अक्टूबर में होगा राज्यस्तरीय आयोजन

जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने बताया कि 23 से 25 अक्टूबर तक बेगूसराय के माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, उलाव में 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। इसमें पूरे बिहार से छात्र-छात्राएं अपनी शोध परियोजनाएं प्रस्तुत करेंगे. बेगूसराय जिले से अधिकाधिक गुणवत्तापूर्ण प्रोजेक्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

गया जी: मगध मेडिकल कैंसर यूनिट में मिल रहा इलाज, कीमोथेरेपी से लेकर छोटे ऑपरेशन तक की सुविधा



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन