तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर सवार की गयी जान

Updated at : 19 May 2024 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मौके पर सवार की गयी जान

तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

बीहट. तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मामला बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक स्थित एनएच-31 के समीप की है. मृतक की पहचान बरौनी रिफाइनरी थानाक्षेत्र अंतर्गत केशावे गांव के वार्ड-10 निवासी राम लगन सिंह के 42 वर्षीय पुत्र महावीर कुमार सिंह के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बरौनी रिफाइनरी थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. आवश्यक छानबीन के बाद पोस्टमार्टम हेतु शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक महावीर कुमार सिंह किसी काम के सिलसिले में अपने बाइक बीआर09जी/3913 से जा रहे थे. इसी क्रम में देवना चौक के समीप अनियंत्रित व तेज रफ्तार ट्रक बीआर50जीए/6862 ने बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गया. बरौनी रिफाइनरी थाना पुलिस ने आवश्यक छानबीन के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. बरौनी रिफाइनरी थाना अध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है. जबकि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गया. इस संबंध में पीड़ित परिजन द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन