ePaper

लोहियानगर ओवरब्रिज पर दुकानदार को मारी गोली, मौत

Updated at : 24 Jun 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
लोहियानगर ओवरब्रिज पर दुकानदार को मारी गोली, मौत

शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित लोहियानगर ओवरब्रिज की है.

विज्ञापन

बेगूसराय.

शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित लोहियानगर ओवरब्रिज की है. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक अशोक नगर पोखरिया निवासी 35 वर्षीय गोपाल दास के रूप में की गयी. गोपाल दास रजौड़ा में कपड़े की दुकान चलाता था. वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार युवक लोहिया नगर की ओर से आ रहा था. ओवरब्रिज पर चढ़ते ही बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सदर- टू डीएसपी भास्कर रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक गंजी एवं पजामा पहने हुए था, जबकि बाइक में लटके झोला में उसका शर्ट मिला है.

बाइक चोरी करते चोर धराया, जमकर पिटाई : बेगूसराय.

बाइक चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित जिला जिला परिषद मार्केट की है. रविवार की रात एक युवक के द्वारा जिला परिषद मार्केट में लगी कई बाइक में चाबी डाल डाल कर खोलने का प्रयास कर रहा था तो स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया इसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया. काफी दूर पीछा करने के बाद युवक को लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया और उसका हाथ पैर बांध दिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कुछ दिन पहले भी इसी युवक के द्वारा शहर के दो जगहों से बाइक की चोरी की थी. जिसका फोटो भी सामने आया था. जिसमें इसकी पहचान कर लोगों ने इसकी बेहरमी से पिटाई शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को बचाकर थाने ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन