बेगूसराय : खोदावंदपुर के कई स्कूलों तक नहीं पहुंची सड़क, खेतों की पगडंडी से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Updated:
विज्ञापन

रास्ता विहीन प्राथमिक विद्यालय नुरुल्लाहपुर पूरब | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड के कई सरकारी स्कूलों तक आज भी समुचित पहुंच पथ नहीं है. बच्चे और शिक्षक खेतों की पगडंडियों से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है.

विज्ञापन

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालय आज भी समुचित पहुंचपथ की सुविधा से वंचित हैं. इन विद्यालयों तक पहुंचने के लिए बच्चों और शिक्षकों को खेतों की पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है. बरसात के दिनों में पगडंडियों पर जलजमाव और कीचड़ हो जाने से विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती है. छोटे-छोटे बच्चों के लिए ऐसे रास्तों से होकर विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा बना रहता है.

विज्ञापन

पहुंचपथ से वंचित प्रमुख विद्यालय

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गाछी टोला, बरियारपुर पूर्वी पंचायत के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसुराज, सागी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय नुरुल्लाहपुर पूरब, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर, प्राथमिक विद्यालय खोदावंदपुर पश्चिम, प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोल खोदावंदपुर एवं प्राथमिक विद्यालय गौरबद्धा तथा प्राथमिक विद्यालय पासवान टोल खोदावंदपुर तक अब तक समुचित पहुंचपथ का निर्माण नहीं हो सका है. इन विद्यालयों तक पहुंचने के लिए खेतों के बीच बनी पगडंडी ही मुख्य रास्ता है.

रास्ता विहीन प्राथमिक विद्यालय नुरुल्लाहपुर पूरब | Prabhat Khabar Network

संकरा रास्ता और आवागमन की समस्या

ग्रामीणों के अनुसार पगडंडी के किनारे कई जगह बांस-बल्ला लगा रहने से रास्ता और भी संकरा हो जाता है, इससे बच्चों को पैदल आने-जाने में परेशानी होती है. वहीं साइकिल और बाइक को विद्यालय तक ले जाना भी मुश्किल है. इसका असर शिक्षकों के आवागमन पर भी पड़ रहा है.

ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों तक पहुंचपथ निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है. पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराए जाने के बावजूद समस्या बनी हुई है. अभिभावकों ने प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों से इन विद्यालयों तक जल्द से जल्द सुगम पहुंचपथ का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन