छौड़ाही में संत रविदास जयंती पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल, पूजा-अर्चना के बाद हुआ भजन-कीर्तन

Updated:
विज्ञापन

छौड़ाही में संत रविदास की जयंती में शामिल मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : छौड़ाही दक्षिणी मंडल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों को याद किया।

विज्ञापन

Begusarai News : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर रविवार को छौड़ाही दक्षिणी मंडल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार यादव के आवास पर संत रविदास जी की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर वाराणसी से लाए गए पूजित कलश की भी विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई. श्रद्धालुओं ने कलश के समक्ष माथा टेककर संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के भक्ति संदेश और उनके विचारों से जुड़े भजनों में भाग लिया. भजन-कीर्तन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा. श्रद्धालुओं ने संत रविदास के संदेशों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, मंडल महामंत्री अतुल गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनय कुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री कपिल कुमार, पुतुल देवी, हिरामनी देवी, रिंकू देवी, क्रांति देवी, ज्योति कुमारी और वीणा कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.

Also Read : औरंगाबाद में बढ़ती चीनी कीमतों पर लगे अंकुश, जविप्र दुकानों से सस्ती दर पर वितरण की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन