ePaper

उत्साह के साथ बरौनी रिफाइनरी ने मनाया गया गणतंत्र दिवस

Updated at : 27 Jan 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
उत्साह के साथ बरौनी रिफाइनरी ने मनाया गया गणतंत्र दिवस

बरौनी रिफाइनरी ने 77 वें गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और राष्ट्रीय गर्व के साथ मनाया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बरौनी रिफाइनरी ने 77 वें गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और राष्ट्रीय गर्व के साथ मनाया. इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. समारोह में कार्यकारी निदेशक(परियोजना एवं कोर ग्रुप) संजय रायज़ादा, मुख्यमहाप्रबंधकगण, वरिष्ठ प्रबंधन, रिफाइनरी के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन, मीडिया प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. अपने संबोधन में सत्य प्रकाश ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया और भारतीय संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर ज़ोर दिया. उन्होंने इंडियन ऑयल की भूमिका को राष्ट्र के सतत ऊर्जा प्रदाता के रूप में रेखांकित करते हुए समर्पण, एकता और जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया, जो एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है. समारोह में विद्यालय के बच्चों, डीजीआर कर्मियों और सीआइएसएफ जवानों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया. इसके बाद कल्याण केंद्र के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली ताइक्वांडो प्रदर्शन किया. इसके अलावा सीआइएसएफ द्वारा प्रशिक्षित स्वान ‘सिम्बा’ द्वारा अद्भुत करतब ने उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को रिफाइनरी प्रमुख द्वारा विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया. जिनमें सीआईएसएफ एस्कॉर्ट्स, परेड कमांडर्स, बेस्ट टर्नआउट अवार्ड, सेफ्टी एवं हाउसकीपिंग अवार्ड, विशेष उपलब्धि पुरस्कार के विजेता शामिल थे. बीआरडीएवी, केन्द्रीय विद्यालय और सम्पदा कार्यालय द्वारा प्रस्तुत सुंदर झांकियों ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ा दिया. इंडियन ऑयल में 25 और 30 वर्षों की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को प्रतिष्ठित दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. सत्य प्रकाश ने उनकी निष्ठा और परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें बरौनी रिफाइनरी की सफलता की नींव बताया. इसके अतिरिक्त केन्द्रीय विद्यालय और बीआरडीएवी के मेधावी विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025-26 के पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. इसकी जानकारी देते हुए कॉर्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम ने समारोह में नई ऊर्जा का संचार किया, जिसमें देशभक्ति से भरपूर संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए. पूरे समारोह में उपस्थित जनसमूह ने समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन