ठाकुरबाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीण की तस्वीर

Begusarai News : मटिहानी के सफापुर में श्री राम जानकी ठाकुरबारी की जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों और ट्रस्ट ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Begusarai News : मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के सफापुर स्थित श्रीराम जानकी बड़ी ठाकुरबाड़ी की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया है. मामले को लेकर बुधवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष राम विनोद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में ठाकुरबाड़ी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला एवं अंचल प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ठाकुरबाड़ी की जमीन पर गोदाम निर्माण का आरोप

बैठक के दौरान ट्रस्ट के सचिव हरिकांत ने मामले की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही विकास कुमार द्वारा ठाकुरबाड़ी की कीमती जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से गोदाम का निर्माण कराया गया है. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल की संपत्ति पर इस तरह का अतिक्रमण गंभीर मामला है और इसे लेकर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.

ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से जताया विरोध

बैठक में मौजूद ट्रस्ट के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने अतिक्रमण के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की. सभी ने सर्वसम्मति से ठाकुरबाड़ी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक स्थल की संपत्ति पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

ट्रस्ट के सदस्यों ने जिला प्रशासन और अंचल प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ठाकुरबाड़ी की जमीन धार्मिक एवं सार्वजनिक महत्व की संपत्ति है. इसलिए इसकी सुरक्षा और अतिक्रमण से मुक्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

बैठक में ट्रस्ट के सदस्य और ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में कन्हैया कुमार, विकास कुमार, मुरारी कुमार, बबलू कुमार, विजय शर्मा, शिवलाल तांती सहित स्थानीय ग्रामीण एवं ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में ठाकुरबाड़ी की जमीन की सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने को लेकर आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा की गई.

Also Read : शाम्हो पहुंचे डीएम रिची पांडेय, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जानीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन