कृष्ण जन्मोत्सव मेले को लेकर बेगूसराय में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर जोर
मंसूरचक थाना में शांति समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : थाना परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव मेले की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चर्चा की.
Begusarai News : थाना परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव मेले को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने की. बैठक में तीन दिवसीय मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि समसा, फाटक चौक और मेन बाजार में शाम छह बजे से रात 10 बजे तक काफी भीड़ रहती है. ऐसे में इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जानी चाहिए.
आपके शहर में
बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक की मांग
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेले के दौरान फाटक चौक या समसा चौक से बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होना चाहिए. बड़े वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला जाए, ताकि मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो.
पंडालों में तैनात वॉलंटियर्स रखेंगे संदिग्ध लोगों पर नजर
सीओ नेहा कुमारी ने कहा कि मेले में सभी तरह के लोग आते हैं. ऐसे में असामाजिक तत्वों और चोर-उचक्कों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. पंडालों में तैनात वॉलंटियर्स संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और किसी तरह की संदिग्ध स्थिति सामने आने पर संबंधित व्यक्ति को प्रशासन के हवाले करेंगे.
उन्होंने कहा कि अनुशासन की शुरुआत घर से ही होती है और उसका प्रभाव बाहर भी दिखाई देता है. इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएं और मेले के दौरान भी उन्हें व्यवस्थित व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें.
प्रशासन का मिलेगा पूरा सहयोग : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने कहा कि मेले के दौरान प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग रहेगा. सभी लोगों के सहयोग से मेले में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रखा जाएगा. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
Also Read : औरंगाबाद सदर अस्पताल के आईसीयू में शुरू हुई लेवल-दो की सुविधा, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
पुलिस गश्त तेज रखने पर दिया जोर
बैठक को सीपीआई नेता विंदेश्वरी महतो, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, मंसूरचक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अरमान कुरैशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक, भाजपा के युवा नेता ब्रजेश कुमार, बजरंग दल के पवन कुमार पवनदेव, पवन कुमार पोद्दार, रामकल्याण महतो, समाजसेवी आलोक कुमार मिश्रा और महिला नेत्री क्रांति कुमारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.
वक्ताओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में कृष्ण जन्मोत्सव मेला आयोजित करने की बात कही. साथ ही मेला क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज रखने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए