बरौनी, बेगूसराय से हाजीपुर-सोनपुर तक टिकट चेकिंग अभियान, 1,888 यात्रियों पर कार्रवाई, मिले ₹16.54 लाख

Updated:
विज्ञापन

टिकट चेक करते टीटीई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 1,888 यात्रियों से 16 लाख 54 हजार 710 रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

विज्ञापन

सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है.

विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे- सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया, नवगछिया एवं ट्रेनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की.

1888 यात्रियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

इस अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले एक हजार आठ सौ अठ्ठासी यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे सोलह लाख चौवन हजार सात सौ दस रूपया का रेल राजस्व प्राप्त हुआ.

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें.

रेलवे अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई

बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाती है. सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा हेतु भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रखेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन