Begusarai News : लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, उग्र महिलाओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़

Updated at : 25 Feb 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, उग्र महिलाओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़

Begusarai News : बखरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिला खगड़िया के महिलाओं को लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बखरी. बखरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिला खगड़िया के महिलाओं को लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इससे आक्रोशित महिलाओं ने आज जहां संबंधित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ किया गया.वहीं मकान मालिक के साथ भी बदतमीजी की गई. घटना थाना के समीप स्थित बखरी–गढ़पुरा पथ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज रामपुर की बात कही जा रही है.

कई गांवों की महिलाओं का बनवाया था स्वयं सहायता समूह का ग्रुप

इस संबंध में पीड़ित खगड़िया के रानी शकरपुरा निवासी शोभा देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने बताया कि अकहा, सिनुआरी, घाघरा,रानी शकरपुरा समेत अन्य कई गांव में आकर रित्मभरा फिनकोन प्राइवेट लिमिटेड के विशाल नाम के लड़के ने पहले स्वयं सहायता समूह का ग्रुप बनवाया. इसके बाद शनिवार को लोन पासबुक दिया गया.कहा गया कि ग्रुप की सभी महिलाओं को 40 से 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाएगा.इसके लिए कंपनी के कर्मियों के द्वारा 2000 से 5000 तक रुपया जमा कराया गया.वही शनिवार को हम लोगों ने जब पैसा जमा कर दिए तो कहा गया कि सोमवार को लोन मिल जाएगा और फोन करेंगे.सोमवार को जब फोन नहीं आया तो हम लोगों ने फोन करना शुरू कर दिए.इसी बीच कल शाम में विशाल नाम के लड़के ने कहा कि मंगलवार की सुबह में आप लोगों को पैसा मिल जाएगा. लेकिन आज भी जब पैसा नहीं मिला तो हम लोग रामपुर स्थित ऑफिस पहुंचे.लेकिन सबके सब यहां ऑफिस बंद कर फरार थे.वही फोन को भी बंद कर लिया गया है. महिला ने बताया कि ऑफिस में जब जांच पड़ताल किए तो कुछ ऐसा नहीं मिला.इस दौरान एक लड़का स्थिति को देखने के लिए आया.लेकिन मैनेजर को बुलाते रहे तो कोई नहीं आया.हम लोगों से लाखों रुपए की ठगी की गई है.

मकान मालिक ने रोका, तो की गयी मारपीट

इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने जहां ऑफिस में तोड़फोड़ किया है.वहीं मकान मालिक ने जब तोड़-फोड़ करने से रोका तो उसके साथ भी मारपीट और बदतमीजी की गई है. फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच हंगामा मचा रही महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया गया.लेकिन हंगामा कर रही महिलाओं ने रुपया दिलाने की मांग कर रहे थे.वही ऑफिस से महिलाओं द्वारा बाहर किए गए कुर्सी-टेबल आदि को जप्त कर थाना ले गई है.पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन