ePaper

Begusarai News : पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लायी गयी पुरानी मिश्रधातु से बनी भगवान गणेशजी की मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लायी गयी पुरानी मिश्रधातु से बनी भगवान गणेशजी की मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार

Begusarai News : बखरी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाये गये चोरी की सैकड़ों वर्ष पुरानी मिश्रधातु से बनी भगवान गणेश जी की मूर्ति को बरामद किया है. वहीं मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बखरी. बखरी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाये गये चोरी की सैकड़ों वर्ष पुरानी मिश्रधातु से बनी भगवान गणेश जी की मूर्ति को बरामद किया है. वहीं मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त कार्रवाई बखरी थाना क्षेत्र के सलौना से किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बीते रात्रि एक सूचना मिली कि सलौना में 03 व्यक्ति शंकर स्वर्णकार के पुत्र पांडव कुमार, दयानंद स्वर्णकार के पुत्र शंभू कुमार एवं प्रदीप साह के पुत्र राजा कुमार द्वारा कही से भगवान गणेश जी की मूर्ति चुरा कर लाए है. जहां तीनों लोग मूर्ति को तीन हिस्सें में काटकर आपस में बाँटते हुए एवं झगड़ा-झंझट करते हुए हंगामा कर रहे हैं. त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी करने पर तीनों के घर से चोरी कर लाए गए मूर्ति को बरामद किया गया. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि प्राप्त सूचना पर बखरी थाने के पुलिस पदाधिकारी पुअनि सुजीत कुमार साथ सशस्त्र बल के द्वारा सलौना स्थित पांडव कुमार एवं शंभु कुमार के घर पर बारी-बारी से छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया तथा तलाशी में दोनों के घर से भगवान गणेश जी की मूर्ति का कटा हुआ धड़ का हिस्सा एवं मूर्ति का कटा हुआ नीचला हिस्सा बरामद किया गया.जिसे विधिवत जप्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर पश्चिम बंगाल राज्य के दीघा से भगवान गणेश जी की मूर्ति की तस्करी कर लाने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया.उसने बताए की गणेश जी की मूर्ति का एक अन्य हिस्सा (उपरी हिस्सा) अपने एक अन्य साथी राजा कुमार को दिए जाने की बात कही.तत्पश्चात दोनों की निशानदेही पर राजा कुमार के घर पर छापेमारी किया गया. जिसमें राजा कुमार पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर से फरार हो गया.इस दौरान तलाशी में उसके घर से भगवान गणेश जी की प्राचीन मूर्ति का उपरी हिस्सा भी बरामद किया गया. जिसे विधिवत जब्त करते हुए विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.वही फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन