Begusarai News : आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

Begusarai News : बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ अनुरंजन कुमार ने की.

विज्ञापन

बीहट. बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ अनुरंजन कुमार ने की.बैठक में कल्याणकारी योजनाओं के साथ हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई.प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में सभी प्रखंड स्तरीय विभागों के पदाधिकारी शामिल थे. बीडीओ अनुरंजन कुमार ने विभागों को विकास योजना बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों तथा अन्य विकासात्मक व लोक कल्याणकारी योजनाओं का अनुश्रवण करें तथा लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं. बैठक में प्रखंड प्रमुख अनिता कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी रिमझिम गुड़िया, बरौनी पीसीएचसी प्रभारी डा संतोष कुमार झा, मनरेगा पीओ मुकेश, सीडीपीओ प्रीति कुमारी सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. इसके पूर्व बरौनी प्रखंड के पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेकर सूची बनाई गयी.जिसमें 15वीं योजना की राशि करने.पंचायतों में यूजर चार्ज वसूली करने,ठेला मरम्मति,डब्ल्यूपीयू पूर्ण कराना,जहां सड़क पर जल जमाव हो उसकी योजना लेना,खेल मैदान,पार्क योजना पर कार्य करना,कबीर अंत्येष्टि योजना,पेंशन बंद लाभूकों की सूची देने,पेंशन जीवन प्रमाणीकरण,एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम एवं वार्ड स्तर पर सफाई अभियान,सोलर लाइट,मुख्यमंत्री कन्या विवाहयोजना, अपूर्ण नल-जल योजना,नलकूप की मरम्मति सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन