बेगूसराय के डॉ. कमाल हुसैन को मलेशिया में मिला बड़ा सम्मान, पब्लिक हेल्थ में मानद डॉक्टरेट

Updated:
विज्ञापन

छौड़ाही निवासी डॉक्टर मोहम्मद कमाल हुसैन का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छौड़ाही के डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन को पब्लिक हेल्थ में मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया है. मलेशिया की लिंकन यूनिवर्सिटी ने उनके स्वास्थ्य सेवा योगदान को पहचाना.

विज्ञापन

Public Health Doctorate: जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और शैक्षणिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छौड़ाही के डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है. मलेशिया स्थित लिंकन यूनिवर्सिटी मलेशिया की ओर से उन्हें पब्लिक हेल्थ में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है. छौड़ाही के लाल को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र के लोगों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

सऊदी अरब के प्रतिष्ठित अस्पताल में निभा चुके हैं जिम्मेदारी

डॉ. कमाल हुसैन छौड़ाही के निवासी हैं और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन, अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार तथा संस्थागत उत्कृष्टता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं. वे सऊदी अरब के मक्का स्थित किंग अब्दुल अजीज अस्पताल में गुणवत्ता और संस्थागत उत्कृष्टता के क्षेत्र में नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. इसके साथ ही उम्म अल-कुरा विश्वविद्यालय से भी उनका शैक्षणिक जुड़ाव रहा है.

भारत और सऊदी अरब में काम करने का है अनुभव

डॉ. हुसैन को भारत और सऊदी अरब में काम करने का व्यापक अनुभव है. उन्होंने अपने पेशेवर जीवन का अधिकांश समय स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता मानकों को बेहतर बनाने, रोगी सुरक्षा, संस्थागत विकास और स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यों में लगाया है. अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में भी उनका व्यापक पेशेवर अनुभव रहा है.

सम्मान मिलने पर लोगों ने दी बधाई

डॉ. मोहम्मद कमाल हुसैन को मलेशिया में मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर क्षेत्र के शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है. शिक्षाविद राज नारायण चौधरी, डॉ. जितेंद्र चौधरी, रामनरेश यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद नैयर आजम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर कुमार यादव और अरुण चौधरी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन