बाइक सवार अपराधियों ने युवक से तीन लाख रुपये लूटे

Updated at : 14 Jun 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने युवक से तीन लाख रुपये लूटे

गढ़पुरा–बखरी पथ पर सशस्त्र बदमाशों द्वारा एक युवक से तीन लाख रुपए नगदी लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बखरी. गढ़पुरा–बखरी पथ पर सशस्त्र बदमाशों द्वारा एक युवक से तीन लाख रुपए नगदी लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है.घटना सिमरी गांव के पास निर्माणाधीन अति पिछड़ा छात्रावास के निकट हुई है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चकहमीद पंचायत के खड़गचक निवासी बनारसी महतो का पुत्र विजय महतो अपने एक रिश्तेदार के साथ रोसड़ा से वापस आ रहा था.वह जमीन रजिस्ट्री का पैसा स्टेट बैंक से लेकर वापस बखरी की तरफ अपने घर की ओर आ रहे थे.तभी अति पिछड़ा छात्रावास के समीप पहुंचते ही सशस्त्र बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया.पीड़ित युवक ने बताया कि दो बाइक पर पांच बदमाश सवार थे.अपराधियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष की होगी.उन्हें हथियार का भय दिखाकर गाड़ी की डिक्की में रखे 3 लाख रुपए नगदी लूट लिया.घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बखरी की तरफ भाग निकले. इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ कुंदन कुमार,थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखकर तहकीकात में जुट गई है.समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा घटना को लेकर छानबीन की जा रही थी.इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में दहशत फैल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन