ePaper

Begusarai News : जीविका दीदियों के प्रयास से संभव हो पायी पूर्ण शराबबंदी : डीएम

Updated at : 26 Nov 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : जीविका दीदियों के प्रयास से संभव हो पायी पूर्ण शराबबंदी : डीएम

Begusarai News : जीविका दीदी के प्रयास से पूर्ण शराबबंदी संभव हो पाया है. महिलाएं समाज को सही दिशा में ले जाती है.

विज्ञापन

बेगूसराय. जीविका दीदी के प्रयास से पूर्ण शराबबंदी संभव हो पाया है. महिलाएं समाज को सही दिशा में ले जाती है. जीविका इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. यह बातें कारगिल भवन में मद्द निषेध द्वारा आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही. पटना में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग (सीधा प्रसारण) किया गया. डीएम ने नशा मुक्ति अभियान के सफल संचालन में सभी विभागों के समेकित प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि समेकित प्रयासों का परिणाम है कि आज हमारा समाज नशा के नुकसानों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो रहा है. जीविका के कारण आज महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गति आयी है. उन्होंने जीविका दीदियों से आह्वान किया कि वे अपने संगठनों में नशामुक्ति को लेकर गतिविधियों का निरंतर संचालन करें और इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लें. उन्होंने शराब के साथ-साथ स्मैक, हेरोइन, गांजा, चरस, सिरफ आदि नशा से बचने के लिये समाज में जागरूकता लाने पर बल दिया. उन्होंने युवाओं एवं छात्रों के बीच भी नशा से होने वाले नुकसानों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने बिहार सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण बिहार में पूर्ण शराबबंदी हुई और इसका सकारात्मक परिणाम हमें देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आज पूर्ण शराबबंदी के कारण बिहार में खुशहाली और समृद्धि चहुंओर दिख रही है. उन्होंने जीविका दीदियों की गतिविधियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज जीविका दीदियां मुखर क्रांति की ध्वज वाहिका बन चुकी हैं. आज जीविका दीदियां सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहण कर रही हैं.

समाज को नशामुक्त करने का प्रयास कर रहीं जीविका दीदियां :

मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिये निरंतर कार्य किया जाता है. उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा नशामुक्ति के लिये किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर जीविका दीदियों द्वारा पूर्ण नशा मुक्ति के लिये कार्य किया जा रहा है. मौके पर नशा मुक्ति दिवस को लेकर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अव्वल रहे प्रतिभागियों, विद्यालयी बच्चों के बीच डीएम ने प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह का वितरण किया गया. मौके पर एसपी मनीष, उपविकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, अधीक्षक मद्य निषेध सौरभ कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

नशामुक्ति को लेकर प्रभातफेरी कार्यक्रम आयोजित :

नशामुक्ति दिवस पर मंगलवार की सुबह गांधी स्टेडियम से प्रभातफेरी कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां एनसीसी कैडेट समेत दर्जनों स्कूली बच्चे शामिल हुए. प्रभातफेरी कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नशा के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम किया. यह प्रभातफेरी गांधी स्टेडियम से निकल कचहरी रोड, नगर थाना चौक, नगरपालिका चौक, नबाब चौक होते पुनः गांधी स्टेडियम पहुँची. इस मौके पर सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन