15 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

Author Narayan kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण करते प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

Begusarai News : मुख्यमंत्री 15 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मटिहानी राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे. जानिए कॉलेज की सीटों और तैयारियों की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Begusarai News : मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय महाजी रामदीरी परिसर में संचालित होने वाले राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन 15 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा. उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तैयारियों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई. विद्यालय भवन का रंग-रोगन, सीसीटीवी कैमरे, सीलिंग पंखे सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

288 सीटों पर होगा नामांकन

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. विमल कुमार एवं प्रो. डॉ. रविंद्र कुमार मुरारी ने बताया कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मटिहानी में कुल 288 सीटें निर्धारित की गई हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 108 छात्रों की सूची जारी की गई थी, जिनमें से अब तक 80 छात्रों का ऑनलाइन नामांकन हो चुका है.

ये लोग रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी, प्रभारी प्राचार्य प्रो. विमल कुमार, प्रो. डॉ. रविंद्र कुमार मुरारी, मुखिया अभय कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय महाजी की प्रधानाध्यापिका डॉ. इंदु कुमारी, मध्य विद्यालय महाजी के प्रधानाध्यापक हरिकांत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read : झारखंड के दंपती ने औरंगाबाद में बालिका को लिया गोद, डीएम की मौजूदगी में पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन