हड्डियां कमजोर हो रही हैं या नहीं? बेगूसराय में 115 लोगों की हुई बोन मिनरल डेंसिटी जांच

विज्ञापन

उदघाटन करते सिविल सर्जन  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के ऑर्थो सेंटर में डॉ. गोपाल मिश्रा के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के उद्घाटन के साथ बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 115 मरीजों की हड्डियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां, पोषण संबंधी परामर्श और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव की जानकारियां दी गईं.

विज्ञापन

ऑर्थो सेंटर-बेगूसराय में हड्डियों के स्वास्थ्य एवं ऑस्टियोपोरोसिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन डॉ. गोपाल मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया.

विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर बेगूसराय के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति तथा बेगूसराय के विभिन्न जिला कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे.

115 मरीजों के स्वास्थ्य का आकलन

शिविर के दौरान लगभग 115 मरीजों की बोन मिनरल डेंसिटी की जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी आकलन किया गया. जांच के आधार पर मरीजों को उनकी हड्डियों के स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया. विशेष रूप से, सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, पोषण संबंधी परामर्श तथा चिकित्सीय एवं उपचारात्मक सलाह प्रदान की गई.

विशेषज्ञों द्वारा दी गई स्वास्थ्य सलाह

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने हड्डियों की मजबूती बनाए रखने, ऑस्टियोपोरोसिस की समय रहते पहचान, संतुलित आहार, कैल्शियम एवं विटामिन-डी के महत्व तथा नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रति लोगों को जागरूक किया.

चिकित्सकों ने इस बात पर भी जोर दिया कि हड्डियों की कमजोरी कई बार बिना स्पष्ट लक्षणों के विकसित होती रहती है, इसलिए जोखिम वाले व्यक्तियों में समय-समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श महत्वपूर्ण है.

भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया. ऑर्थो सेंटर-बेगूसराय की ओर से भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई.

डॉ. गोपाल मिश्रा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के जिला पदाधिकारियों, मरीजों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन