ePaper

Begusarai News : बिहार राज्य जल श्रमिक संघ ने समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर दिया धरना

Updated at : 04 Oct 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : बिहार राज्य जल श्रमिक संघ ने समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर दिया धरना

Begusarai News : सीटू से संबंध बिहार राज्य जल श्रमिक संघ की बेगूसराय जिला इकाई के आह्वान पर बेगूसराय समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. सीटू से संबंध बिहार राज्य जल श्रमिक संघ की बेगूसराय जिला इकाई के आह्वान पर बेगूसराय समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रामविलास सहनी ने किया जबकि संचालन जिला सचिव अनिरुद्ध साहनी ने किया. धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के राज्य महासचिव रामबालक साहनी ने कहां की कावर झील, बैती, बाया बलान, चंद्रभागा, आदि जलकरों की उड़ाही करके मछुआरे परिवार के रोजी-रोटी की समस्या का समाधान किया जा सकता है. धरना को संबोधित करते हुए बेगूसराय जिला पार्षद शाह सीटू राज्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा केंद्र राज्य सरकार की गलत जल प्रबंधन की नीति के कारण या जल प्रबंधन सरकार एजेंडा में ही नहीं है यही वजह है कि बिहार और देश की सभी नदियों का धारा प्रवाह मार्ग गाद से भर चुका है, औद्योगिक घरानों के कचरों व महानगरों का योजना विहीन विकास के अवशिष्टों को नदियों जलाशयों में गिराने का ही कुफल बाढ, कटाव और प्रदूषित नदियों का जल तटवर्ती ग्रामीण जनजीवन को तहस नहस और बर्बाद कर डाला है.। एक ठोस जल प्रबंधन की नीति अपनानी चाहिए हमारे तमाम बिहार की नदियों की गाद को निकाल कर उसके दोनों किनारो को मजबूती के साथ तटबंध करके बाढ कटाव,सूखे की समस्या एवं जलकर की समस्या का निदान किया जा सकता है. जिला सचिव अनिरुद्ध साहनी ने कहा कि मत्स्य पालन विभाग मैं व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण मत्स्य जीवन की सभी लाभ की योजनाएं बंदरबांट की भेंट चढ़ जाती है और सरकारी योजनाओं का लाभ जल श्रमिकों तक नहीं पहुंच पाता. धरना को सीताराम सहनी प्रियदर्शी पूर्व प्रमुख साहेबपुरकमाल लक्ष्मण सहनी, गढ़पुरा हीरा सैनी, पूर्व मुखिया नारायण पीपर, अरुण सहनी, कपिल देव सहनी, सकलदेव सहनी,राम पुकार सहनी, दिलीप सहनी, धर्मेन्द्र सहनी आदि नेताओं न भी सम्बोधित किया. अंत में जिला पार्षद सह सीटू के राज्य सचिव अंजनी कुमार सिंह एवं बिहार राज्य जल श्रमिक संघ के राज्य महासचिव रामबालक साहनी के नेतृत्व में पांच सदस्य श्रेष्ठ मंडल जिला पदाधिकारी से मिलकर डी एम के सौहार्दपूर्ण आश्वासन के बीच अपना ज्ञापन सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन