Bihar Crime: जिगरी दोस्त ने घर पर बुलाया फिर मार दी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
saran crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दिया. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान समरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. परिजनों ने दोस्त रोशन कुमार यादव पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दिया. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

रोशन ने सबरजीत को बुलाया था

इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बहियार की है. मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल समस्तीपुर वार्ड- 2 के रहने वाले बटोरहण महतो का पुत्र 25 वर्षीय पुत्र समरजीत कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में मृतक के पिता बटोरहन महतो ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले रोशन कुमार यादव समरजीत को घर से बुलाकर ले गया.

जिगरी दोस्तों के बीच खूनी खेल

युवक को बहियार में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया है की गोली मारकर हत्या करने के बाद घर पर समरजीत को छोड़कर फरार हो गया. उन्होंने यह भी बताया है कि समरजीत कुमार का जिगरी दोस्त है. हालांकि परिजनों के द्वारा दोस्त रोशन कुमार यादव पर ही हत्या का आरोप लग रहा है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी है. मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन