बेगूसराय: साहेबपुरकमाल में बाढ़ के पानी में डूबे 12 वर्षीय बालक का शव बरामद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रोते विलखते परिजन
शालीग्रामी गांव के पास गंगा नदी के बाढ़ के पानी में डूबे 12 वर्षीय बालक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. रविवार सुबह से लापता मंजेश को भैंस के साथ तैरते देखा गया था.
Begusarai news: थाना क्षेत्र के शालीग्रामी गांव में रविवार सुबह से लापता 12 वर्षीय बालक का शव सोमवार को गांव के समीप गंगा नदी के बाढ़ के पानी से बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और गांव में मातम छा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया.
आपके शहर में
रविवार सुबह से लापता था बालक
मृतक की पहचान शालीग्रामी वार्ड छह निवासी सीताराम यादव के 12 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मंजेश रविवार की सुबह से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसके पिता ने रविवार की शाम थाना में आवेदन देकर पुत्र के लापता होने की सूचना दी.
बाढ़ के पानी में भैंस के साथ तैरते देखा गया था
परिजनों को बाद में एक ग्रामीण से जानकारी मिली कि रविवार की सुबह मंजेश को भैंस के साथ बाढ़ के पानी में तैरकर जाते हुए देखा गया था. इसकी जानकारी परिजनों को पहले नहीं थी. ग्रामीण की सूचना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने बाढ़ के पानी में बालक की तलाश शुरू की.
काफी खोजबीन के बाद मिला शव
काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने मंजेश का शव बरामद कर लिया. शव मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए