एनसीसी के अपर महानिदेशक ने बरौनी में प्रशिक्षण शिविर और ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण

Author Niraj Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

एनसीसी कैंप का किया निरीक्षण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बिहार एवं झारखंड निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल रविंदर सिंह ने बरौनी में 23 बिहार बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर और 9 बिहार बटालियन एनसीसी के ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने कैडेट्स के प्रशिक्षण, फायरिंग और अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार एवं झारखंड निदेशालय एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल रविंदर सिंह ने 23 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित प्री टीएससी-1 प्रशिक्षण शिविर और 9 बिहार बटालियन एनसीसी, बरौनी स्थित ओल्ड ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया. इस दौरान निदेशालय एवं ग्रुप मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

छह एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों के चयनित कैडेट ले रहे प्रशिक्षण

प्री टीएससी-1 प्रशिक्षण शिविर में बिहार एवं झारखंड निदेशालय के छह एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों से चयनित कैडेट हिस्सा ले रहे हैं. शिविर के दौरान कैडेट विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं. 23 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश मोहन के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में मेजर जनरल रविंदर सिंह ने कैडेटों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं की तैयारियों और शिविर की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया.

ओल्ड ट्रांजिट कैंप में फायरिंग प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा

इसके बाद मेजर जनरल रविंदर सिंह ने 9 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दीपक कुमार के नेतृत्व में बरौनी स्थित ओल्ड ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने फायरिंग प्रतियोगिता की तैयारियों का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कर्नल एस. राणा ने मैप रीडिंग प्रतियोगिता की जानकारी दी, जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने जजिंग डिस्टेंस, फील्ड सिग्नल और ओटीसी से संबंधित तैयारियों का प्रदर्शन कराया.

कैडेटों को प्रतियोगिता किट और प्रशिक्षण मानकों की दी जानकारी

कर्नल उमेश छेत्री ने कैडेटों को थल सैनिक कैंप में उपयोग की जाने वाली प्रतियोगिता किट का नमूना दिखाया और उसके उपयोग तथा निर्धारित मानकों की जानकारी दी. अधिकारियों ने कैडेटों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर

ओल्ड ट्रांजिट कैंप के निरीक्षण के दौरान मेजर जनरल रविंदर सिंह ने कैडेटों के प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. उन्होंने ओटीसी के समग्र विकास, प्रशिक्षण अधोसंरचना को मजबूत करने और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था से कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा.

कैडेटों का बढ़ाया उत्साह, अधिकारियों के प्रयासों की सराहना

मेजर जनरल रविंदर सिंह ने कैडेटों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और आगामी थल सैनिक कैंप एवं डीजी एनसीसी स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अधिकारियों और प्रशिक्षण स्टाफ के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि सुनियोजित प्रशिक्षण और उच्च स्तरीय मार्गदर्शन के बल पर बिहार एवं झारखंड निदेशालय के कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निदेशालय का नाम रोशन करेंगे.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन