बड़ी बलिया उत्तरी के कसबा गांव में 24 घंटे की शिव धूनी शुरू, श्रद्धालुओं ने की भगवान महादेव की आराधना

Updated:
विज्ञापन

शिवधुन में मौजुद स्थानीय| Prabhat Khabar Network

Begusarai News : बलिया के कसबा गांव में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 24 घंटे के शिव धूनी का शुभारंभ हुआ. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Begusarai News : ग्राम पंचायत बड़ी बलिया उत्तरी के कसबा गांव में गुरुवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ 24 घंटे की शिव धूनी का शुभारंभ किया गया. शिव धूनी का शुभारंभ दोपहर 2:40 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ. धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और भगवान शिव की आराधना की. शिव धूनी के मुख्य यजमान मुन्ना साह और नवल साह हैं, जबकि पंडित हरेराम बाबा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

शिव धूनी के शुभारंभ के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पंडित हरेराम बाबा के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है. आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे चलेगी शिव धूनी

ग्रामीणों ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से शिव धूनी लगातार 24 घंटे तक चलेगी. निर्धारित समय अवधि पूरी होने के बाद शिव धूनी का मुंगेर घाट में विसर्जन कर विधिवत समापन किया जाएगा. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है.

Also Read : खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेलों से जुड़ने का संदेश, 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिए आज से जुटने का आह्वान

कई वर्षों से हो रहा धार्मिक आयोजन

ग्रामीणों ने बताया कि कसबा गांव में पिछले कई वर्षों से इस तरह के धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं. शिव धूनी में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की.

Also Read : औरंगाबाद में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 30 अगस्त को होगा कलाकारों का ऑडिशन

जनप्रतिनिधियों सहित कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश रौशन मुन्ना, जदयू जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार, बलिया ग्रामीण उत्तरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, साहेबपुर कमाल पूर्वी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र महतो, अशोक यादव, राजकुमार उर्फ राजा मुखिया, लालकुन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिव धूनी को सफल बनाने में सहयोग किया.

Also Read : औरंगाबाद सदर अस्पताल के आईसीयू में शुरू हुई लेवल-दो की सुविधा, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन