बेगूसराय में आपूर्ति पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, 26 अगस्त तक जारी रहेगा आंदोलन
काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए बखरी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स्वाति
Begusarai News : बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर बखरी के आपूर्ति पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है.
Begusarai News : बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के आपूर्ति पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. 20 अगस्त से शुरू हुआ यह आंदोलन 26 अगस्त तक जारी रहेगा. इसी के तहत बखरी अनुमंडल क्षेत्र के बखरी, गढ़पुरा और नावकोठी के आपूर्ति पदाधिकारी काला बिल्ला लगाकर काम करते हुए विरोध जता रहे हैं.
आपके शहर में
18 वर्षों से लंबित संवर्ग पुनर्गठन की मांग
संघ की ओर से जारी पत्र में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है. संघ की प्रमुख मांगों में 18 वर्षों से लंबित संवर्ग पुनर्गठन, स्पष्ट पदानुक्रम और सहायक स्टाफ की बहाली शामिल है. इसके अलावा आपूर्ति निरीक्षक के पदनाम को बदलकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी करने, राजपत्रित दर्जा देने तथा अन्य सेवाओं के अनुरूप प्रोन्नति में समानता की मांग की गई है.
Also Read : औरंगाबाद में आठ सूत्री मांगों को लेकर 24 अगस्त को पटना कूच करेंगे राशन डीलर, गर्दनीबाग में देंगे धरना
प्रोन्नति और पे लेवल-9 का लाभ देने की मांग
संघ ने प्रोन्नति में पे लेवल-9 का लाभ देने और लंबे समय से लंबित प्रोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित करने की मांग उठाई है. इसके साथ ही विभागीय वाहन अथवा वाहन भत्ता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है.
लैपटॉप, इंटरनेट और प्रिंटर समेत संसाधन उपलब्ध कराने की मांग
आपूर्ति पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यालयों में पर्याप्त संसाधन, फर्नीचर, लैपटॉप, इंटरनेट और प्रिंटर उपलब्ध कराने के साथ डीडीओ का अधिकार देने की मांग की है. संघ ने नियंत्रण आदेश, 2016 में संशोधन कर आपूर्ति निरीक्षकों को कार्रवाई करने की समुचित शक्ति देने की भी मांग रखी है.
Also Read : झोपड़ी में पढ़ाई कर औरंगाबाद के सोनू ने हासिल की रेलवे में नौकरी, बने असिस्टेंट लोको पायलट
आम लोगों को परेशानी नहीं होने देने का दावा
इस संबंध में बखरी की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी स्वाति ने कहा कि आपूर्ति विभाग से जुड़ी मांगों को लेकर संघ की ओर से आंदोलन किया जा रहा है. विभागीय स्तर पर कार्यों का निष्पादन नियमानुसार जारी है. उन्होंने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े मामलों में आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
सरकार से मांगों पर शीघ्र पहल की अपील
संघ ने राज्य सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए समस्याओं का समाधान करने की अपील की है. वहीं, गढ़पुरा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोविंद कुमार और नावकोठी के एमओ मनोज कुमार भी काला बिल्ला लगाकर आंदोलन के समर्थन में विरोध जता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए