नावकोठी पीएचसी में 31 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच, 7 एनीमिक मिलीं

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच शिविर में भीड़

Begusarai News : नावकोठी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं व पोषण संबंधी सलाह दी गई।

विज्ञापन

Begusarai News : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी नावकोठी में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 31 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के दौरान सात महिलाएं एनीमिक पायी गयीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की हुई विभिन्न स्वास्थ्य जांच

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, बीपी, हीमोग्लोबिन, मूत्र, वजन, ऊंचाई और डायबिटीज समेत अन्य आवश्यक जांच की गयी. जांच के दौरान सात गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की पुष्टि हुई.

कैल्शियम और फोलिक एसिड समेत दी गयी आवश्यक दवाएं

स्वास्थ्य जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, फोलिक एसिड समेत अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयीं. चिकित्सा पदाधिकारी ने महिलाओं को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी. उन्होंने फल, हरी साग-सब्जियां और पौष्टिक आहार का सेवन करने के साथ पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी.

परिवार नियोजन सामग्री का भी किया गया वितरण

शिविर के दौरान माला एन, छाया, निरोध और ईजीपीएल समेत परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री का भी वितरण किया गया. स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी.

स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद

शिविर में डॉ. चंदन कुमार मिश्रा, बीसीएम उषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, एलटी पंकज जोशी, जीएनएम रवि शंकर कुमार, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : गंगा के बढ़ते जलस्तर से किसानों की बढ़ी चिंता, बेगूसराय के निचले इलाकों में फैलने लगा बाढ़ का पानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन