बेगूसराय में विज्ञान शिक्षकों की कार्यशाला, कचरा प्रबंधन से भारतीय ज्ञान प्रणाली तक प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश

Author Vikash Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होते हुए शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बखरी में विज्ञान शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने, विषय चयन और पंजीकरण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी गई. कचरा प्रबंधन, ऊर्जा, जल प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Bakhri Science Teachers Workshop Begusarai : बेगूसराय के बखरी अनुमंडल में गुरुवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में विज्ञान शिक्षकों की अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में विज्ञान प्रदर्शनी के लिए नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने, विषय चयन और पंजीकरण प्रक्रिया पर शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Begusarai News : कचरा प्रबंधन सहित पांच प्रमुख विषयों पर बनेंगे प्रोजेक्ट

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, अनुमंडल समन्वयक रजनीश पल्लव, प्रखंड समन्वयक देवव्रत कुमार और प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार गांधी ने संयुक्त रूप से किया. जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने बताया कि इस वर्ष कचरा प्रबंधन, ऊर्जा, जल प्रबंधन, भोजन-स्वास्थ्य एवं कृषि तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार किए जा सकते हैं.

ईख के पत्तों से कंपोस्ट बनाने का दिया उदाहरण

हर्षवर्धन कुमार ने कहा कि बखरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है और किसान अक्सर ईख के पत्तों को जला देते हैं. यदि इन्हें कंपोस्ट में बदला जाए तो किसानों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. उन्होंने शिक्षकों को इस विषय पर नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने का सुझाव दिया. साथ ही जलभराव (वॉटर लॉगिंग) जैसे स्थानीय मुद्दों पर भी प्रोजेक्ट विकसित करने की बात कही.

प्रोजेक्ट का शीर्षक होगा अलग, विषय नहीं

कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि प्रोजेक्ट का शीर्षक सीधे मुख्य विषय या उपविषय के नाम पर नहीं रखा जाएगा. शिक्षकों से कहा गया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मौलिक और उपयोगी प्रोजेक्ट तैयार करें. अनुमंडल समन्वयक रजनीश पल्लव ने सभी शिक्षकों से जिला स्तर के निर्देशों का पालन करने की अपील की.

अनुमंडल आयोजन समिति का गठन, 32 शिक्षक रहे मौजूद

कार्यशाला में कुल 32 विज्ञान शिक्षक शामिल हुए. इस दौरान अनुमंडल आयोजन समिति का गठन भी किया गया. सर्वसम्मति से रजनीश पल्लव को अनुमंडल समन्वयक, प्रेम कुमार गांधी को अनुमंडल शैक्षिक समन्वयक, देवव्रत कुमार को बखरी, अभय कुमार को नावकोठी तथा जिया उल्लाह रहमान को गढ़पुरा प्रखंड समन्वयक चुना गया. बैठक में सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों से कम से कम पांच प्रोजेक्ट का पंजीकरण कर जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन