ePaper

Begusarai News : बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए किया जा रहा जागरूक : डीएम

Updated at : 24 Jan 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए किया जा रहा जागरूक : डीएम

Begusarai News : लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताना है.

विज्ञापन

बेगूसराय. लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताना है. यह बातें कारगिल भवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कहीं. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि 24 जनवरी को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला गया था. इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है. इसलिए 24 जनवरी, 2008 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना प्रारम्भ किया गया था. तब से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है. इस दिन मनाने का मकसद समाज में लिंगभेद को खत्म करते हुए लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में बताना है.

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यशाला आयोजित

डीएम ने बताया की बेगूसराय जिला अंतर्गत जिला स्तर, अनुमण्डल स्तर, प्रखण्ड स्तर, पंचायत स्तर, गांव स्तर व उच्च विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन कर बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बाल विवाह बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सबसे बड़ी बाधा है. बालिकाओं के विवाह के लिये न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित है, किंतु बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिये उनका विवाह स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करने के उपरांत ही किया जाना श्रेष्ठ होगा. बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या कानूनी अपराध है जिसके लिये सजा का प्रावधान है. वन स्टाॅप सेन्टर बेगूसराय के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 28 बाल विवाह को रोका गया है. इस मौके पर डीपीओ आइसीडीएस सुगंधा शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को भी समानता का अधिकार है. एक सभ्य समाज में किसी भी प्रकार का लिंग भेद या कन्या भ्रूण हत्या स्वीकार नहीं है. बच्चियों को भी समान पोषण आहार व शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए. अवसर प्राप्त होने पर बालिकाओं ने भी मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में बालकों से अच्छा परिणाम जिला में दिया है. खेल, कला अन्य विधाओं भी बालिकाएं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. किसी भी प्रकार की महिला हिंसा या बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव कि शिकायत 181 टाॅल फ्री नम्बर पर किया जा सकता है. इसकी लिखित शिकायत वन स्टाॅप सेन्टर बेगूसराय में किया जा सकता है.

जिलाधिकारी ने दो एलइडी प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कार्यशाला के दौरान डीएम ने बालिकाओं के बीच स्कूल बैग, सेनेटरी किट, टी-शर्ट, टोपी का वितरण किया. कार्यक्रम में राज कुमार सिन्हा, मणि भूषण मिश्रा, स्वीटी कुमारी, खड़ग भूषण मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे. कार्यशाला उपरांत डीएम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के अंतर्गत दो एलइडी प्रचार-प्रसार वाहन भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्कूली छात्राओं के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया. साईकल रैली को गूलाम गौस हैदर अली खां, वीणा कुमारी, रश्मि कुमारी, अर्पणा कुमारी व दर्शना कुमारी, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन