असामाजिक तत्वों ने बीडीओ को दी धमकी,गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने बीडीओ को दी धमकी,गाड़ी को किया क्षतिग्रस्तनावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में हुई घटना, मामला दर्ज कर पुलिस कर रही छापेमारीलाॅकडाउन का मुआयना करने गये थे बीडीओ

विज्ञापन

नावकोठी : गुरुवार को नावकोठी बीडीओ के साथ पहसारा में असामाजिक तत्वों के द्वारा गाली- गलौज और अपमानित करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लाॅक डाउन का उल्लंघन करने एवं सरकारी कर्मियों के साथ काम काज में बाधा डालने का मामला बीडीओ निरंजन कुमार ने दर्ज करवाया है. बीडीओ नावकोठी ने बताया कि लाॅकडाउन का मुआयना करते हुए पहसारा पश्चिम पंचायत के शहीद बनारसी सिंह पुस्तकालय के समीप पहुंचे तो देखा कि एक टेंपो पर तीन व्यक्ति सवार होकर तेजी के साथ ओवरटेक कर जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जब मैंने उन लोगों से इस संबंध में पूछा तो पहसारा पश्चिम के वार्ड संख्या 11के राम पदारथ सिंह का पुत्र पप्पू कुमार मुझसे गाली- गलौज करते हुए उलझ गया और अभद्र व्यवहार करने लगा. जब मैंने उसे समझाने का प्रयास किया तो देख लेने की तथा जान से मारने की धमकी दी तथा गुस्से में आकर टेंपो से सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके इस हरकत से मेरे हाथ में चोट भी आयी है. सरकारी काम-काज में बाधा डालने, लाॅकडाउन का उल्लंघन करने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने तथा मेरे ऊपर गलत नियत से हमला करने, जान मारने की धमकी देने का कुकृत्य किया है.

घटना की खबर सुनते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गश्ती पुलिस पदाधिकारी को भेजा. पुलिस के आने की भनक लगते ही उक्त आरोपित फरार हो गया. नावकोठी बीडीओ का इलाज पीएचसी में कराया गया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पप्पू कुमार तथा तीन अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर के छापेमारी शुरू कर दी .घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की है. इन लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन