निवेशकों व उद्यमियों के साथ उद्योग संवाद का हुआ आयोजन

आइजीसी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ उद्योग संवाद का आयोजन किया गया.
बेगूसराय. आइजीसी स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में निवेशकों एवं उद्यमियों के साथ उद्योग संवाद का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के औद्योगिक विकास को गति देना, निवेशकों एवं उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्व में आयोजित उद्योग संवाद बैठकों में लिए गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. सभी संबंधित अधिकारियों को पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश पूर्व में दिया गया था, जिस पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर आए हुए उद्यमी द्वारा सड़क, बिजली एवं भूमि अतिक्रमण संबंधित समस्याओं के बारे में जिला पदाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय–3 के अंतर्गत विकसित बिहार का रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके दूसरे निश्चय के रूप में समृद्ध उद्योग – सशक्त बिहार को केंद्र में रखा गया है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार को पूर्वी भारत के नए टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करना है, ताकि राज्य में औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार के नये अवसर सृजित किए जा सकें. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




